{"_id":"c36a3422645b43d6bf90ddb3b0f403f4","slug":"dan-will-be-closed-from-8-zee-s-channels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेन पर 8 से बंद हो जाएंगे ‘जी’ के चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेन पर 8 से बंद हो जाएंगे ‘जी’ के चैनल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राडकास्ट चैनल और डेन केबल कंपनी के बीच बकाए भुगतान को लेकर चल रहे विवाद में उपभोक्ता पिस रहे हैं। कई केबल कंपनियों ने चैनल का प्रसारण तक बंद कर दिया है।
वहीं कुछ चैनल एक-दो दिन में प्रसारण बंद करने वाले हैं। ब्रॉडकास्टिंग कंपनी स्टार का डेन के साथ बकाया धनराशि को लेकर विवाद है।
इस विवाद में टेलीकॉम डिसप्यूट सेटेलमेंट एंड अपील ट्रिब्युनल (टीडीएसएटी) ने डेन को बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया है। वहीं कुछ ब्रॉडकास्टिंग कंपनियां अलग पैकेज निर्धारित करने का भी दबाव बना रही हैं।
बीते कुछ दिनों से केबल टीवी पर स्टार के कई अन्य चैनल बंद कर दिए गए हैं। यह सूचना भी प्रसारित की जा रही है कि 8 अक्तूबर से जी चैनल भी बंद हो जाएगा।
ज्यादातर केबल उपभोक्ता चुनिंदा चैनल में प्रसारित सीरियल को ही देखते हैं। गाजियाबाद केबल टीवी एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश शर्मा ने बताया कि ब्राॅडकास्टिंग कंपनियां अलग पैकेज के लिए दबाव बना रही हैं। वह केबल बाजार पर एकाधिकार करना चाहती हैं।
विज्ञापन
कई ब्राॅडकास्टिंग खुद ही डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर भी हैं। यदि सारे चैनल अलग-अलग रेट पर चलेंगे तो पैकेज 800 से 900 रुपये तक पहुंचेगा, जो उपभोक्ता के पहुंच के बाहर होगा।