फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   damaged puliya giving invite to accidents

एक साल से टूटी पुलिया दे रही हादसों को दावत

Mon, 30 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 30 May 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
damaged puliya giving invite to accidents
पुल‌िया - फोटो : अमर उजाला

नूंह जिला मुख्यालय पर सड़कों, नाले, नालियों पुलिया के  कितने बुरे हालात हैं, वे आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन इन पर न तो  प्रशासन और न ही संबंधित विभाग का कोई ध्यान है। जिसका खामियाजा शहरवासियों के साथ-साथ पड़ोसी गांवों के लोगों को खूब उठाना पड़  रहा है।

विज्ञापन


इसी का एक उदाहरण नूंह सब्जीमंडी के बाहर संजय सिनेमा हाल के सामने टूटा हुआ नाला है जोकि आसपास के लोगों के लिए परेशानी  बना हुआ है। इस नाले पर पुलिया बनाने के लिए शहरवासी प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन करीब एक साल से पुलिया टूटी हुई। जिसके आसपास इतनी गंदगी इक्कट्ठो हो गई कि वहां से निकला भी दूभर होता है, जबकि यह बाजार का एक मुय हिस्सा हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उपायुक्त मनीराम शर्मा को भी इस पुलिया पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा डाली हुई बांस की जाली से गुजरने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने  भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार टीटू, देवेन्द्र, जगमोहन, हकमुद्दीन, कपिल पंसारी, गोपाल पंडित, जीवनलाल, हारून, पिंटू, पाली आदि ने बताया कि यह नाला करीब एक साल पहले नालियों के चौड़ीकरण को लेकर तोड़ दिया गया था, लेकिन इसे बनाने की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा व संबंधित विभाग से इस पुलिया के निर्माण की गुहार लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed