फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dalit groom racial comment in Delhi

दलित दूल्हे पर जातीय टिप्पणी, नहीं निकालने दी बग्गी से बारात

Sun, 23 Feb 2014 09:49 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Feb 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
Dalit groom racial comment in Delhi

नई दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में दबंगों ने बग्गी से बारात निकालने पर दूल्हे को पीट दिया। पुलिस ने एसटी/एससी एक्ट व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दबंगों से बारातियों से भी मारपीट की।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महरौली के सैदुल्लाजाब में बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी में कार्यरत कर्मचारी की भतीजी की शादी थी।
विज्ञापन


बारात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां आ गए। ‘तुम लोग बग्गी पर कैसे बारात निकाल सकते हो।’ यह कहते हुए उन्होंने गाली-गलौच की और दूल्हे से मारपीट शुरू कर दी। इससे बारात में भगदड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में हुआ नार्थ-ईस्ट की एक और युवती से गैंगरेप

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत महरौली थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्जकर शुक्रवार को दो आरोपियों-सोनू और रामू को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मामले की जांच एसीपी स्तर का पुलिस अधिकारी ही कर सकता है। महरौली सब-डिवीजन के एसीपी छुट्टी पर हैं।

इसलिए जांच की जिम्मेदारी ऑपरेशन सेल के एसीपी कुलवंत सिंह को सौंपी गई है। घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने शरारत की थी, लेकिन अब हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed