{"_id":"58b831974f1c1bbd568346ad","slug":"dalit-family-not-deposited-fee-school-sacked-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित परिवार ने फीस जमा नहीं तो स्कूल ने छात्र को परीक्षा से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित परिवार ने फीस जमा नहीं तो स्कूल ने छात्र को परीक्षा से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र में एक दलित परिवार ने फीस जमा नहीं कराने पर बच्चे को परीक्षा से वंचित करने का आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर बच्चे से अभद्रता करने वाले अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
मामले के जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। सदर तहसील के गांव बिरौंडा निवासी विष्णु ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि उसका बेटा सिग्मा-वन सेक्टर के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है।
विज्ञापन
वह बच्चे की जनवरी और फरवरी की स्कूल फीस जमा नहीं करा पाया। बृहस्पतिवार को स्कूल में फीस जमा कराने के चलते बच्चे को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। इससे बच्चा डरा हुआ है और स्कूल नहीं जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विष्णु ने बच्चे की परीक्षा कराने और फीस जमा कराने के लिए कुछ समय दिलाने की मांग की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासना पुलिस, एससी एसटी आयोग और मानवाधिकार आयोग से भी की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।