{"_id":"5b3a0b9f4f1c1bc2378b6f4e","slug":"dalai-lama-launches-happiness-curriculum-of-delhi-government-for-school-student-of-nursery-to-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा ने दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस करिकुलम का किया शुभारंभ, केजरीवाल ने बताया 'ऐतिहासिक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाई लामा ने दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस करिकुलम का किया शुभारंभ, केजरीवाल ने बताया 'ऐतिहासिक'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
हैप्पीनेस करिकुलम
- फोटो : ट्विटर
धर्मगुरू दलाई लामा ने आज दिल्ली सरकार की स्कूली बच्चों के लिए महत्वकांक्षी योजना 'हैप्पीनेस करिकुलम' का शुभारंभ त्यागराज स्टेडियम में किया। इस दौरान दलाई लामा ने कहा कि भारत दुनिया का गुरू बन सकता है अगर वो मॉडर्न और प्राचीन ज्ञान को एक साथ लेकर चले।
विज्ञापन
नर्सरी से कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम लॉन्च करते वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक करार दिया। वहीं दलाई लामा ने दिल्ली सरकार को हैप्पीनेस करिकुलम कार्यक्रम लॉन्च करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
दलाई लामा ने कहा कि सिर्फ भारत में यह काबिलियत है कि वो नई शिक्षा को पुरानी शिक्षा के साथ मिलाकर चल सके जो मानवीय भावनाओं की जरूरतों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे गुस्सा, नफरत और जलन जैसी भावनाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन