फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daily lentils bread and tea are increasing bone and joint problems at young age

अब खाएं तो क्या खाएं!: रोज की दाल-रोटी और चाय से कम उम्र में बढ़ रही हड्डियों और जोड़ों की समस्या, जानिए बचाव

Sun, 22 Feb 2026 06:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Feb 2026 06:22 PM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार, पारंपरिक भारतीय भोजन में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की कमी से अब 30-40 साल की उम्र में ही हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Daily lentils bread and tea are increasing bone and joint problems at young age
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

घरों का रोजमर्रा का पारंपरिक खाना सुबह की चाय और दोपहर-रात की दाल-रोटी-सब्जी अब कम उम्र के लोगों के लिए हड्डियों और जोड़ों की परेशानी बढ़ाने वाला बनता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस खाने में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन जैसी जरूरी चीजों की कमी होती है, जिससे 30-40 साल की उम्र में ही घुटनों और पीठ में दर्द, जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं दिखने लगी हैं।

विज्ञापन

शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. साइमन थॉमस के अनुसार, इस तरह के खाने में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की कमी रहती है। साथ ही, लंबे समय तक बैठना और धूप का कम मिलना हड्डियों की घनता को कम कर देता है और जोड़ों की उपास्थि (कार्टिलेज) को कमजोर करता है। इसका असर यह है कि अब 30-40 साल की उम्र में ही लोग घुटनों और पीठ में दर्द, अकड़न और जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में 195 मिलियन लोग अर्थराइटिस से पीड़ित
डब्ल्यूएचओ-कॉपकॉर्ड अध्ययन के अनुसार, भारत में लगभग 195 मिलियन लोग अर्थराइटिस से पीड़ित हैं। इनमें से करीब दो-तिहाई मामले महिलाओं के हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि अर्थराइटिस अब डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की तुलना में अधिक आम हो गया है। 

विज्ञापन

डॉ. थॉमस ने हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए कुछ आसान उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना दूध, दही, पनीर, छाछ या बादाम जैसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। प्रोटीन के लिए अंडा, मछली, चिकन, दाल या पनीर शामिल करें। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली और फल जैसे संतरा, अमरूद अधिक मात्रा में खाएं।

सुबह 15-20 मिनट धूप में रहना चाहिए ताकि शरीर में विटामिन डी का निर्माण हो सके। इसके साथ ही वॉकिंग, योगा, स्क्वाट्स या हल्की जिम जैसी एक्सरसाइज रोज करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से खून की जांच करवाकर कैल्शियम और विटामिन डी का स्तर पता करें और आवश्यक होने पर सप्लीमेंट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed