{"_id":"1752962d1245491f23576bcfb1ef35de","slug":"daily-bus-to-govardhan-from-noida-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना नोएडा डीपो से गोवर्धन तक जाएगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना नोएडा डीपो से गोवर्धन तक जाएगी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज ने शुक्रवार से गोवर्धन तक बस सेवा की शुरुआत कर दी। नोएडा डिपो से एक बस रोजाना गोवर्धन तक जाएगी। इससे मथुरा-वृंदावन के रास्ते जाने वाले लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक , दोपहर तीन बजे नोएडा डिपो से एक बस गोवर्धन के लिए खुलेगी। यह रोजाना के शेड्यूल में होगी। शुक्रवार को एक बस ट्रायल के लिए चलाई गई जो 12 लोगों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे नोएडा से चलने वाली बस शाम 7:30 बजे गोवर्धन पहुंचेगी। वहीं, वहां से सुबह 7 बजे नोएडा के लिए चलेगी, जो सुबह 11:30 बजे यहां पहुंचेगी। नोएडा से गोवर्धन के बीच 201 किमी की यात्रा के लिए यात्रियों को 197 रुपये चुकाने होंगे। यह बस मथुरा और वृंदावन के रास्ते गोवर्धन जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज नोएडा से अमरोहा और शिकोहाबाद तक रूट चलाने पर मंथन कर रहा है। यात्रियों की मांग पर इस रूट पर बस शुरू करने पर चर्चा हो रही है। हालांकि, अंतिम रूप से इस रूट पर बस चलाने का फैसला अभी नहीं हुआ है।
सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो सप्ताह में इस रूट पर बसें चलेंगी। अमरोहा के लिए हापुड़ व गजरौला के रूट से बसें जाएंगी। वहीं, शिकोहाबाद के लिए आगरा रूट से बसों का परिचालन होगा।