{"_id":"6366fa2b6905fa2b80134179","slug":"dadri-woman-gave-birth-to-a-child-in-a-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri : रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सलामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri : रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सलामत
Sun, 06 Nov 2022 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के धूम मानिकपुर गांव के पास चलती रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर चालक ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाहजहांपुर के गांव हौदापुर निवासी धनीराम गुरुग्राम में लोहे के सरिया लोडिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम को वह गर्भवती पत्नी पूनम के साथ दिल्ली से जलालाबाद रोडवेज डिपो की बस से गांव जा रहा था।
विज्ञापन
धूम मानिकपुर गांव के पास महिला को दर्द होने लगा। कुछ देर में उसने बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। चालक ने दोनों को पास ही स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे तक महिला को आईसीयू में रखा गया। तब तक बस यात्रियों समेत अस्पताल के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन
तबीयत में सुधार होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी। इसके बाद बस सभी को लेकर रवाना हुई। अस्पताल के प्रबंधक वरुण कुमार का कहना है कि करीब दो घंटे तक उपचार कर जच्चा बच्चा स्वस्थ होने पर छुट्टी की गई।
विज्ञापन