{"_id":"5f3e43778ebc3e3d0f45a066","slug":"dadri-mla-tejpal-nagar-tests-covid-19-positive-informs-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी विधायक तेजपाल नागर कोरोना संक्रमित, घर के तीन और सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी विधायक तेजपाल नागर कोरोना संक्रमित, घर के तीन और सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Thu, 20 Aug 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:29 PM IST
सार
- सोशल मीडिया पर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों को गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव
- सुदीक्षा के घर भी सांत्वना देने पहुंचे थे, फोटो कार्यालय में लगाने पर मंगलवार को प्रेसवार्ता भी की
विज्ञापन
तेजपाल नागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में विधानसभा सत्र से पहले चल रही जांच के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देने के साथ ही जो लोग संपर्क में आए हैं उन्हें गाइडलाइन का पालन करने और जरूरत होने पर अपनी जांच कराने का सुझाव दिया है। आज विधायक के घर पर 15 लोगों की जांच हुई। जांच के दौरान तीन लोगों के पॉजिटिव आने की सूचना है। जिसमें पत्नी, पुत्रवधु और खाना बनाने वाला नौकर शामिल है।
विज्ञापन
नागर दादरी की गुर्जर कालोनी में रहते हैं। मंगलवार को 10 बजे लोगों से मिलने के बाद उन्होंने सुदीक्षा भाटी की फोटो कार्यालय में लगाई थी। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता भी की थी। वह सुदीक्षा के घर सांत्वना और मदद देने भी पहुंचे थे। लोगों के मिलने के बाद दोपहर 12 बजे लखनऊ रवाना हुए थे।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट आई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मेसेज पोस्ट किया जिसमें कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने से अपनी जांच कराई जो पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
संपर्क में आने वाले सभी लोग गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं को क्वारंटीन कर लें। उनके बेटे दीपक नागर ने बताया कि दादरी के सरकारी अस्पताल में सूचना दी गई है। फिलहाल, घर पर मां, वह स्वयं और दो नौकर रह रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य 15 दिनों से घर पर नहीं हैं। कल चारों लोगों की जांच कराई जाएगी।