फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dabang brother-in-law: daughter-in-law missing from home without informing, mother-in-law and husband were bea

दबंग जीजा की धांय-धांय: बिना बताए घर से गायब रही बहू, पूछने पर सास और पति की कराई पिटाई

Wed, 28 Sep 2022 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 09:05 PM IST
सार

पहाड़गंज में सास-बहू के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। बहू ने अपने किसी दूर के जीजा को बुला लिया। जीजा ने आते ही कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । 

विज्ञापन
Dabang brother-in-law: daughter-in-law missing from home without informing, mother-in-law and husband were bea
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में सास-बहू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बहू कुमकुम ने अपनी रिश्ते की बहन नीलम और जीजा राजेश खन्ना को घर बुला लिया। घर आते ही कुमकुम के जीजा ने रिवाल्वर निकालकर हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। विरोध करने पर कुमकुम के पति राहुल, सास और दो बहनों को रिवाल्वर की बट से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने एक गोली सीधे राहुल पर चला दी। गनीमत यह रही कि राजेश का निशाना चूक गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। राहुल, उसकी मां और दोनों बहनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राजेश की तलाश शुरू कर दी गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे झंडेवाला मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने देसी रिवाल्वर से पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। उसके खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजेश नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल रिवाल्वर, छह कारतूस और कुछ खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कुमकुम के पति राहुल ने बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। घटना वाले दिन उसकी पत्नी कुमकुम किसी को कुछ बताए अपने बच्चे को घर पर ही छोड़कर चली गई थी। रात को वह लौटी तो मम्मी ने पूछताछ की। इस बात पर कुमकुम मां से झगड़ा करने लगी। बाद में उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी रिश्ते की बहन नीलम व उसके पति राजेश को बुला लिया। राजेश ने उसके घर पर आकर कई राउंड गोलियां चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed