फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daati maharaj alleged video goes viral when he worship with dozens of followers dm orders probe fir

दाती महाराज ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, भीड़ संग पूजा करने का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

Sat, 23 May 2020 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
daati maharaj alleged video goes viral when he worship with dozens of followers dm orders probe fir
दाती महाराज के वायरल वीडियो से तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महरौली के शनिधाम मंदिर में दाती महाराज की भीड़ के साथ पूजा-पाठ करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद दक्षिणी जिले के डीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दाती महाराज पर लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। आरती में किसी ने भी चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था और न ही कोई सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करता दिख रहा था।
विज्ञापन


दुष्कर्म का भी आरोप 
बता दें कि दाती महाराज पर दुष्कर्म का भी आरोप है। सीबीआई ने दाती महाराज और उनके सहयोगी अशोक, अर्जुन और अनिल पर दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की हुई है। शिकायत के अनुसार दाती महाराज के फतेहपुर बेरी आश्रम पर 9 जनवरी 2016 को कथित घटना हुई थी। दिल्ली पुलिस ने जून 2018 में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद दाती महाराज और उनके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत चार्जशीट फाइल की थी। 

यह है पीड़िता का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में न सिर्फ दाती महाराज, बल्कि उसके अन्य सेवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में दाती महाराज को मार्च 2019 में दिल्ली की साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि दाती को दिल्ली से बाहर जाने के लिए उसकी इजाजत लेनी होगी। साथ ही, अधिकारियों के बुलावे पर उसे हर बार मौजूद रहना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed