फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cylinder leaking incident, the couple and two injured

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, दम्पत्ति समेत दो बच्चे झुलसे

Thu, 04 Dec 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 Dec 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
cylinder leaking incident, the couple and two injured

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम खाना बनाते समय आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी गर्भवती महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया। आग लगने की वजह सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सेक्टर-२३ स्थित संजय कॉलोनी निवासी नंद किशोर की पत्नी अंजू बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे खाना बना रही थी। उसके पास ही चार साल की बेटी डॉली, डेढ़ साल की लक्ष्मी बैठे थे। सिलेंडर से लीक हो रही गैस के चलते अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


मां और दो बच्चियां आग में घिर गईं। उन्हें बचाने आया नंद किशोर भी लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुन इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पानी डाल कर आग बुझाई। पड़ोसियों ने चारों को बीके अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके के ईएमओ डॉ. अभिषेक पाराशर ने बताया कि गर्भवती अंजू ५० प्रतिशत झुलसी है, जबकि नंद किशोर ४० फीसद और बच्चियां करीब पंद्रह फीसद झुलसी हैं। नंद किशोर ने बताया कि पत्नी घर खाना बना रही थी अचानक हल्का सा धमाका जैसा हुआ और सभी आग में घिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed