{"_id":"660a9d075e7d79bb5fe29c1e27fb58d2","slug":"cylinder-explosion-took-two-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"उनके काम ने ही ले ली उनकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उनके काम ने ही ले ली उनकी जान
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना गांव में एसी व रेफ्रीजिरेटर कंप्रेशर में भरने वाली गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों युवक एसी और रेफ्रीजिरेटर में गैस भरने का काम करते थे और वृहस्पतिवार को भी ये यही करने जा रहे थे कि ये दुर्घटना हो गई।
सीओ डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि चिपियाना निवासी जुबैर और सोनू दोनों एसी और रेफ्रीजिरेटरों में गैस भरने का काम करते थे।
बृहस्पतिवार दोपहर को कहीं एसी में गैस भरने के लिए घर से निकले थे। सिलेंडर बाइक पर बीच में रखकर जा रहे थे। अचानक सिलेंडर फट गया और दोनों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन