फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber thugs are cheating people in name of upgrading 5G in noida and delhi NCR

कहीं आपके पास भी तो नहीं आई ऐसी कॉल: 5G अपग्रेडेशन के नाम पर ठग लोगों को बना रहे शिकार, जारी हुई ये एडवाइजरी

Tue, 18 Oct 2022 08:38 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Oct 2022 08:38 AM IST
सार

यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने भी 5G अपग्रेडेशन के नाम पर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। हाल में इस तरह की कई शिकायतें यूपी साइबर क्राइम पुलिस को मिली हैं।

विज्ञापन
Cyber thugs are cheating people in name of upgrading 5G in noida and delhi NCR
5G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाज अब 5G नेटवर्क अपग्रेड करने के नाम पर फोन कर ठगी का शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास ऐसा कोई फोन आता है तो सावधान हो जाएं। यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। हाल में इस तरह की कई शिकायतें यूपी साइबर क्राइम पुलिस को मिली हैं। इनमें नोएडा व आसपास के लोगों से भी ठगी की गई है।

विज्ञापन

नोएडा निवासी भावना के पास भी फोन कुछ दिन पहले फोन पर 5G नेटवर्क अपग्रेड करने का झांसा देकर एक लिंक भेरा गया था। जिसे क्लिक करते ही 68 हजार की ठगी कर ली थी। भावना तो एक उदाहरण मात्र है। इस तरह के कई लोगों ने यूपी साइबर क्राइम पुलिस से इस तरह की ठगी की शिकायत की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग लोगों को केवाईसी, आधार से पैन लिंक और बिजली बिल के नाम पर ठग रहे थे, लेकिन जैसे ही देश में 5G की शुरुआत हुई, ठगों ने भी अपना तरीका बदलते हुए 5G सिम अपग्रेड का झांसा देकर साइबर ठगी शुरू कर दी है। ऐसे में पुलिस में पास में कई मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह की ठगी को देखते हुए यूपी साइबर क्राइम पुलिस ने किसी भी 5G नेटवर्क अपडेट या अपग्रेड के चक्कर में न पड़कर साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

दरअसल, एक अक्तूबर से देश के 13 शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस साइबर ठगों के लिए अवसर बन गई है। शातिर ठग लोगों को इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं। साथ ही 5G सिम अपग्रेड करने का झांसा दे रहे हैं। जैसे ही आप इसके लिए राजी हो जाते हैं। ठग तीन डिजिट का एक यूनिक नंबर देकर उसे अपने मोबाइल डायल करने की बात कहते हैं। ऐसा करने पर आरोपी इन तीन नंबरों के पीछे उक्त शख्स का 10 अंकों का मोबाइल नंबर डलवाते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद ठग इस नंबर को डायल करने के लिए कहते हैं। ऐसा करते ही शख्स के मोबाइल में मौजूद ई-वॉलेट और मैसेजिंग ऐप की जानकारी साइबर ठगों के पास आ जाती है। जिसके बाद ठग बहुत ही आराम से आप का मोबाइल वॉलेट और मैसेजिंग ऐप का क्लोन अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेता है। इसी के बाद आरोपी ठग ऐप के जरिये आप के परिचितों से आप के नाम पर अलग अलग बहानों से पैसे मंगवा लेते हैं। मैसेज आने पर कई बार लोग समझते हैं कि यह उनके जानकार ने ही भेजा है। इसी के बाद पैसे भेजनकर वह ठगी के शिकार हो जाते हैं।

लिंक भेजकर भी हो रही जालसाजी
जालसाज 5G अपग्रेड के मामले में एक लिंक के साथ मैसेज भेजते हैं। जैसे ही मोबाइल यूजर इस पर क्लिक करता है। या तो उनके खाते से रुपये गायब हो जाते हैं। वहीं कई बार सिम को ब्लॉक करा देते हैं। जब तक उक्त शख्स की सिम फिर से चालू होती है। ठग उसे अपना शिकार बना चुके होते हैं।

ऐसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी ऑफर या लालच में न आएं।
  •  5G अपग्रेड के लिए फोन आते ही अलर्ट हो जाएं।
  • किसी भी अज्ञात लिंक पर कतई क्लिक नहीं करें।
  • अपने ओटीपी या बैंक खातों की जानकारी किसी को भी नहीं दें।
  • किसी कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें, नहीं तो आपका फोन हैक हो सकता है।

5G अपग्रेड करने के नाम पर ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर सभी लोग अलर्ट रहें। सिम अपग्रेड कराने के चक्कर में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी को नहीं दें। अन्यथा साइबर जालसाज ठगी का शिकार बना सकते हैं। -प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी, यूपी साइबर क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed