गुड़गांव में जल्द खुलेगा प्रदेश का पहला साइबर थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में जल्द ही प्रदेश का पहला साइबर थाना खुलेगा। गुड़गांव में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस आयुक्तनवदीप सिंह विर्क ने इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है।
साइबर थाना कैसा हो, इसका खाका जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। महिला थाने का निरीक्षण करने आए पुलिस महानिदेशक वाईपी सिंघल ने बताया कि गुड़गांव में जल्द ही हैदराबाद की तर्ज पर साइबर थाना खुलेगा।
जहां शहर में होने वाले सभी तरह के साइबर क्राइम की जांच होगी। यह थाना खुलने के बाद गुड़गांव पुलिस का नाम देश के उन प्रमुख शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां साइबर क्राइम की जांच का एक संगठित ढांचा होगा।
ऑनलाइन फ्रॉड पर लगेगी लगाम
थाने में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की तैनाती के साथ ही अलग-अलग विंग का गठन किया जाएगा। पूरी कमिश्नरी में होने वाले साइबर अपराध के मामले यहीं दर्ज होंगे।
जिसकी जांच से लेकर कार्रवाई व चालान देने की जिम्मेदारी यहां कार्यरत लोगों की होगी। थाने के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। बता दें कि आईटी कंपनी से लेकर बीपीओ व मल्टीनेशनल कंपनी में डाटा चोरी करने से लेकर हैकिंग तक के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं।
इसके अलावा ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी अधिक आते हैं। बैंक खाते से ऑनलाइन पैसे निकालने के केेस तो आए दिन हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जल्द ही थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।