फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime: Woman was digitally arrested for three months and duped of Rs. 35 lakhs

Cyber Crime: तीन महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख ठगे, झूठे केस में फंसाने का दिखाया डर; दो गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 02:28 AM IST
सार

जालसाजों ने महिला को झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कहकर महिला को डराया और ठगी को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Cyber Crime: Woman was digitally arrested for three months and duped of Rs. 35 lakhs
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने तीन महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख रुपये ठगने वाले दो साइबर जालसाजों शुभम शर्मा और मोहित को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने महिला को झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कहकर महिला को डराया और ठगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पीड़िता एक गृहिणी हैं। उनके पास एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम, मुंबई का सब-इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा बताया। आरोपी ने कहा कि उनका आधार कार्ड का आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद कॉल को एक महिला अधिकारी को ट्रांसफर कर दी गई। महिला ने व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिये फर्जी एफआईआर, जाली गिरफ्तारी वारंट दिखाए और उसे और उसके पति की जल्द ही गिरफ्तारी की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता को लंबे समय तक लगातार कॉल पर रखा गया और प्रताड़ित किया। लगभग तीन महीनों के दौरान झूठे केसों में फंसाने की बात कहकर जालसाजों ने उनसे 35 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़िता को बार-बार चेतावनी दी कि उसके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और स्थिति का खुलासा करने की किसी भी कोशिश पर तुरंत गिरफ्तारी हो जाएगी। एसीपी अनिल शर्मा व इंस्पेक्टर संदीप सिंह की देखरेख में गठित टीम को पानीपत भेजा गया। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों के भेष में संदिग्धों के घरों पर गुप्त रूप से निगरानी रखी और पानीपत से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ खातों को फ्रिज किया

शुभम शर्मा रोजगार की तलाश में मोहित के संपर्क में आया था। उसे फर्जी दस्तावेजों, जाली पैन कार्ड, अस्थायी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके कई बैंक खाते खोलने के लिए राजी किया गया। उसने कम से कम आठ ऐसे खातों में वित्तीय लेनदेन की बात स्वीकारी है। इन खातों को अब फ्रिज कर दिया गया है। मोहित ने खुलासा किया कि वह आसानी से पैसा कमाने की तलाश में आपराधिक गतिविधि में शामिल हुआ। उसकी भूमिका मुख्य रूप से फर्जी पहचान पत्रों पर बैंक खाते खुलवाना था। वह भर्ती किए गए लोगों के साथ बैंकों में जाता था और ठगी गई धनराशि निकालने में उनकी मदद करता था। नकदी अन्य सह-आरोपियों को सौंपता था। वह पहले फरीदाबाद, हरियाणा में इसी तरह के एक मामले में शामिल था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed