फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber City will be out of old commercial vehicles, will cancel the registration

साइबर सिटी से बाहर होंगे पुराने कमर्शियल वाहन, पंजीकरण होगा रद्द

Sat, 15 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 15 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cyber City will be out of old commercial vehicles, will cancel the registration
जाम में वाहन - फोटो : Demo Pic

साइबर सिटी से जल्द ही ऐसा वाहनों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, जिनमें कि पेट्रोल चालित वाहन 10 वर्ष और डीजल चालित वाहन अपने 15 साल पूरे कर चुके हैं। 

विज्ञापन


जिले में चल रहे इन पुराने कमर्शियल वाहनों के मालिकों को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। जिसके बाद इन वाहनों को एनसीआर से बाहर चलाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने वाले वाहन चालकों के वाहनों का पंजीकरण एक नवंबर के बाद एनजीटी के आदेशों की पालना में रद कर दिया जाएगा। । 

जिले में पंजीकृत जिन डीजल कमर्शियल वाहनों को 29 फरवरी 2016 को 10 वर्ष तथा पेट्रोल चालित वाहनों को 15 साल पूरे हो चुके हैं, उनके मालिकों को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय से अपने वाहनों की एनओसी लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वे एनसीआर क्षेत्र से बाहर के जिलों में अपने वाहनों के पंजीकरण का नवीनीकरण करवा सकें। एनजीटी के आदेशों के अनुसार, एचआर-55, एचआर-55ए, एचआर-55बी, एचआर-55सी, एचआर-55डी सीरीज वाले वाहनों के लिए एक नवंबर तक एनओसी लेना जरूरी होगा। 


जिन वाहनों के लिए एनओसी नहीं प्राप्त की जाएगी, उनके पंजीकरण रद किए जाएंगे। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र कुमार के अनुसार, गुड़गांव जिले में पंजीकृत इन वाहनों के मालिक यहां से एनओसी प्राप्त करके एनसीआर से बाहर किसी भी अन्य जिले में अपने पंजीकरण को रिन्यु करवा सकते हैं और एनसीआर से बाहर ही उन वाहनों को चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed