फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber City to parked at Green City.

साइबर सिटी को ग्रीन सिटी बनाने की कवायद शुरू

Sun, 07 Feb 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 07 Feb 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Cyber City to parked at Green City.

शहर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से रविवार को साइबर सिटी में ग्रीन राहगीरी की शुरूआत की गई।

विज्ञापन


नगर निगम और डुपोंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर मार्ग (कन्हई रोड़) पर ग्रीन राहगीरी का शुभारंभ हुआ। डुपोंट इस सड़क के सौंदर्यकरण के लिए कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कार्य करेगी।

नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कॉरपोरेट जगत से आह्वान किया कि वे सीएसआर के तहत इस कार्य में भागीदारी करें। प्रत्येक रविवार को अलग-अलग सड़कों पर ग्रीन राहगीरी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीन राहगीरी में भागीदारी करने के लिए कॉरपोरेट जगत नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-4 रोहित यादव से संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही विभिन्न एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शहर के नागरिकों से भी निगमायुक्त ने आह्वान किया कि वे ग्रीन राहगीरी के आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें, ताकि गुडग़ांव को हरियाली से भरा प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए कि हमारा क्षेत्र ज्यादा हरा-भरा है या हमारे ऑफिस में हरियाली ज्यादा है। सत्यप्रकाश ने बताया कि ग्रीन राहगीरी के तहत सड़कों के दोनों किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे, ओपन जिम बनाया जाएगा, सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा तथा नए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाने एवं लैंडस्केपिंग व स्ट्रीट फर्नीचर लगाने आदि कार्य किए जाएंगे।

इस प्रकार सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ेगी तथा प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। जिन क्षेत्रों में हरियाली कम है, वहां पर ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही हरियाली की देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।


नगर निगम के मेयर विमल यादव ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के कारण हरियाली व पेड़ कम होते जा रहे हैं। पेड़ काटे तो जा रहे हैं, लेकिन नए पेड़ नहीं लगाए जा रहे, जिसके परिणाम भी गुडग़ांव वासियों को ही भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अभी से इस ओर प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed