मनचलों गुड़गांव छोड़ो मुहिम हो रही सफल
साइबर सिटी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी की पुलिस की कवायदें जारी हैं। उसके द्वारा उठाए गए कदमों से शहर में गत वर्ष की तुलना में महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है।
दिल्ली से सटे गुड़गांव में महिला अपराध रोकने के चलते पुलिस अलग-अलग कवायदों के चलते आलम यह है कि यहां अश्लील हरकत करने के मामले गत वर्ष की तुलना में आधे दर्ज हुए हैं।
हालांकि छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वर्ष 2014 में अश्लील हरकत करने के 33 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इस साल 10 अगस्त तक 17 मामले दर्ज हुए हैं।
मौजूदा साल में 84 मामले हुए दर्ज
इसके अलावा वर्ष 2014 में छेड़छाड़ के 87 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अब तक 84 मामले दर्ज हुए हैं। लगभग सभी मामले में आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस ने उठाए गए कदम-
-हर थाने में महिला डेस्क बनाई गई।
-महिला पीसीआर तैनात की गई
-महिलाओं के लिए 1091 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया।
-सुरक्षा के लिए पुलिस ने कैब संचालक व कॉल सेंटर कंपनी के लिए गाइड लाइन जारी कीं।
-तीनों जोन में खुलेंगे नए महिला थाने