फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cut no ice with the auto ones heart, gave birth in slum.

नहीं पसीजा ऑटो वालों का दिल, झुग्गी में दिया बच्चे को जन्म

Sat, 16 Jan 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 16 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
Cut no ice with the auto ones heart, gave birth in slum.
सेक्टर 70 स्थित एक झुग्गी में शुक्रवार देर रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला के पति के मुताबिक सड़क पर बमुश्किल जो भी ऑटो दिखता वह सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल के लिए 400 से 500 मांगता।
विज्ञापन


पास में कम रुपये होने के कारण ऑटो चालकों की अनुनय विनय की लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। घर में ही डिलीवरी हो गई और करीब पांच घंटे तक बच्चा अवल नाल से जुड़ा रहा।

विज्ञापन


सेक्टर 70 में मनोज बेलदारी करता है और वहीं पर झुग्गी बनाकर पत्नी के साथ रहता है। उसने बताया कि दिहाड़ी के हिसाब से उसे कभी 200 तो कभी 300 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम न हुआ तो रुपये नहीं मिलते हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी बनी रहती है। शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे पत्नी अंजू (22वर्ष) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। भागकर सड़क पर आया लेकिन कोई ऑटो नहीं दिखा।

ठेकेदार के कहने पर सुबह पहुंचा ऑटो

Cut no ice with the auto ones heart, gave birth in slum.

फिर झुग्गी में गया, जहां पत्नी दर्द से कराह रही थी। सड़क पर पहुंचा तो एक ऑटो दिखा। चालक से दिक्कत बताई, जिस पर उसने जिला अस्पताल के लिए 400 रुपये की मांग की।

थोड़ी दूर पर एक और ऑटो दिखा, जिसके चालक ने 500 रुपये मांगे। पास में इतने रुपये न होने और पत्नी की हालत खराब होने की दुहाई दी लेकिन ऑटो चालक नहीं माने। परेशान होकर झुग्गी पहुंचा तो देखा कि डिलीवरी हो गई थी।

पास की महिलाओं को बुलाया। ठेकेदार को फोन करने पर सुबह करीब सात बजे ऑटो घर पहुंचा। जिला अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मां से जोड़ने वाली नाल को काटकर अलग किया। बेटी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों स्वस्थ हैं और वार्ड में भर्ती हैं।

निशुल्क है 102 और 108 नंबर एंबुलेंस सेवा
102 और 108 नंबर सरकारी एंबुलेंस की मरीजों के लिए निशुल्क सेवा है। 102 नंबर एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल लाने और वापस घर छोड़ने के लिए है। किसी भी समय इस नंबर को डायल करके एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed