{"_id":"5d9fc1248ebc3e93be634cdb","slug":"customers-will-be-able-to-ride-golf-carts-for-shopping-in-delhi-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी के लिए ग्राहक कर सकेंगे गोल्फ कार्ट की सवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी के लिए ग्राहक कर सकेंगे गोल्फ कार्ट की सवारी
Fri, 11 Oct 2019 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
3
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों की सुविधा के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने शास्त्री मार्केट पार्किंग से अजमल खान मुख्य मार्केट तक मुफ्त गोल्फ कार्ट सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा निगम की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत शुरू की गई है। बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट पर सौर ऊर्जा पैनल भी लगे होंगे।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले उत्तरी निगम की ओर से करोल बाग स्थित अजमल खान मार्केट को वाहन मुक्त किया गया था ताकि ग्राहकों को खरीदारी के दौरान पैदल चलने के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। पार्षद परमजीत सिंह राणा ने बताया इस मार्केट में गोल्फ कार्ट के जरिये पार्क एंड फ्री राइड सुविधा की शुुरुआत की है।
विज्ञापन
करोल बाग ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से उत्तरी निगम की देखरेख में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। सुबह 10 से रात नौ बजे तक नागरिकों के लिए गोल्फ कार्ट की निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। फिलहाल ऐसी सात गोल्फ कार्ट लगाई गई हैं जो करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएंगी। इसके बाद अन्य बाजारों में भी इस तरह की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट की चार्जिंग की सुविधा निगम की पार्किंग में उपलब्ध होगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस सुविधा की शुरुआत से लोगों को मार्केट तक पहुंचने के लिए अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा।