फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   culture minister mahesh shrma speaks about kalam

मंत्री ने औरंगजेब का नाम हटाने पर दिया बयान

Sat, 19 Sep 2015 04:02 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 04:02 AM IST
विज्ञापन
culture minister mahesh shrma speaks about kalam

गौतम बुद्घ नगर (नोएडा) से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा भारतीय संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता के दुष्प्रभाव पर बयान देने के बाद अब औरंगजेब रोड का नाम बदले जाने पर कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे एक नया विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


इस बार उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और हाल में दिवंगत हुए एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में अपनी राय जाहिर की है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुसलमाल होने के बावजूद कलाम एक महान व्यक्ति थे।
विज्ञापन


महेश शर्मा ने कलाम की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि एक मुसलमान होने के बावजूद डॉक्टर कलाम एक राष्ट्रवादी और मानवतावादी इंसान थे।

असल में महेश शर्मा दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदले जाने पर चर्चा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि औरंगजेब कोई आदर्श नहीं थे। प्रेरणास्रोत ही प्रेरक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति मं‌त्रियों की बैठक में दिया विवादित बयान

culture minister mahesh shrma speaks about kalam

महेश शर्मा ने कहा कि औरंगजेब रोड का नाम बदल कर एक ऐसे महापुरुष के नाम पर किया गया है जो मुसलमान होते हुए भी इतने बड़े राष्ट्रवादी और मानवतावादी इंसान थे। यही कारण है इस रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है।

हालांकि बृहस्पतिवार को उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सफाई दी कि उन्होंने बस इतना कहा है कि कलाम एक राष्टवादी मुसलमान थे।

बता दें‌ कि इससे पहले भाजपा शासित राज्यों के संस्कृत‌ि मंत्रियों की बैठक में उन्होंने कहा ‌था कि हमें हर उस चीज की सफाई करनी होगी जिसे पश्चिमी सभ्यता ने दूषित कर दिया है। चाहे वह हमारा इतिहास हो, संस्कृति हो या कोई संस्‍था।

पश्चिमी सभ्यता का किया विरोध

culture minister mahesh shrma speaks about kalam

महेश शर्मा ने यह भी कहा था कि हमारी संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता इतनी हावी हो चुकी है कि अगर हम अपनी संस्कृति के बारे में बात करते हैं तो तथाकथित बुद्घिजीवी हम पर भगवाकरण करने का आरोप लगा देते हैं। इसे मुझे दुख होता है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की ताकत हमारी समृद्घ संस्कृति और सभ्यता है और मुझे यह देख कर दुख होता है कि इस पर पश्चिमी सभ्यता का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।

हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से कोई परहेज नहीं कि हम पश्चिमी सभ्यता की अच्छी बातों को स्वीकार करें लेकिन साथ ही हमारी सभ्यता की ऐसी चीजों को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed