फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cultural evening held to mark the 150th anniversary of 'Vande Mataram'

Delhi NCR News: ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर हुई सांस्कृतिक संध्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
- 60 से अधिक कलाकार, 14 शास्त्रीय एवं लोक नृत्य शैलियां, भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव चित्रण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की संध्या सिरी फोर्ट रोड स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम… स्वदेशी के नाम’ का आयोजन हुआ। इसमें भारत की एकता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी चेतना को समर्पित रहा, जिसमें कला, भावनाओं और राष्ट्रभाव का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। लगभग 90 मिनट तक चली इस थीम आधारित प्रस्तुति में देशभर से आए 60 से अधिक कलाकारों ने 14 शास्त्रीय एवं लोक नृत्य शैलियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर सजीव किया। नृत्य, संगीत और प्रभावी कोरियोग्राफी के जरिये ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मातृभूमि के शांत वंदन से हुई, जो आगे चलकर भारत माता के प्रतीकात्मक चित्रण में परिवर्तित हो गई। मंच पर नदियों, पर्वतों, उपजाऊ धरती और ग्रामीण जीवन की लय को नृत्य रूप में उकेरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article