Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CUET merit admission in 15 undergraduate courses in Jamia Millia Islamia

Jamia Millia Islamia: स्नातक के 15 कोर्स में सीयूईटी मेरिट से दाखिला, छात्रों को भरना होगा जामिया का आवेदन

Sat, 18 Mar 2023 04:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Mar 2023 04:10 AM IST
सार

जामिया प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय जामिया दाखिला नियमों के तहत दाखिला देता है। इसी के आधार पर यूजी के 10 और पीजी के पांच कोर्स में सीयूईटी यूजी व सीयूईटी पीजी की मेरिट से दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
CUET merit admission in 15 undergraduate courses in Jamia Millia Islamia
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक प्रोग्राम के 15 कोर्स में दाखिला सीयूईटी यूजी 2023 की मेरिट से देगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सीयूईटी यूजी में इस साल 15 कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। जबकि स्नातकोत्तर के पांच कोर्स में सीयूईटी पीजी 2023 की मेरिट से दाखिले होंगे। जो छात्र जामिया में आगामी सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ-साथ जामिया का दाखिला आवेदन पत्र भी भरना अनिवार्य है। छात्र ध्यान दें कि यदि कोई छात्र एनटीए का आवेदन पत्र भरता है और जामिया का आवेदन पत्र नहीं भरता है तो उसे दाखिला नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


जामिया प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय जामिया दाखिला नियमों के तहत दाखिला देता है। इसी के आधार पर यूजी के 10 और पीजी के पांच कोर्स में सीयूईटी यूजी व सीयूईटी पीजी की मेरिट से दाखिला दिया जाएगा। जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी कोर्स में फिलहाल इस सत्र सीयूईटी यूजी व पीजी की मेरिट दाखिला देने संभव नहीं है। इसके लिए  पहले दाखिला  नियमों में बदलाव के लिए जामिया अकादमिक अध्यादेश में संशोधन करना पड़ेगा। जामिया अकादमिक अध्यादेश में संशोधन के लिए विश्वविद्यालय की फैसला लेने वाली सबसे बड़ी अकादमिक परिषद ने भी फरवरी में आयोजित बैठक में प्रस्ताव तैयार करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

जामिया अकादमिक अध्यादेश के संशोधन में स्नातक दाखिले के लिए इंटरव्यू के नियम को समाप्त किया जाएगा। अभी तक स्नातक में दाखिले के लिए कुछ कोर्स में लिखित परीक्षा के 75 अंक और इंटरव्यू के 25 अंक का वैटेज के आधार पर सीट मिलती है। इस संशोधन से 2024 सत्र से स्नातक प्रोग्राम के सभी कोर्स में सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट से दाखिला मिल सकेगा।हालांकि इस संशोधन में जामिया आरक्षण नियम के अलावा किसी अन्य प्रकार को कोई बदलाव नहीं होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर समेत अन्य प्रोग्राम में जामिया के आरक्षण नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

विज्ञापन

इन कोर्स में सीयूईटी यूजी व पीजी की मेरिट से सीट
जामिया में यूजी प्रोग्राम में बीए ऑनर्स तर्किश लैंग्वेज व लिटरेचर, बीए ऑनर्स संस्कृत, फ्रेंच, स्पेनिश, हिस्ट्री, हिंदी, उर्दू, कोरियन लैंग्वेज, पर्शियन, इॅकोनोमिक्स,बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ वोकेशनल सोलर एनर्जी, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, कैमिस्ट्री, एप्लाइड मैथ शामिल हैं। जबकि स्नातकोत्तर प्रोग्राम में एमए पर्शियन, संस्कृत, एमए एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट और डिजास्टर मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा शामिल हैं।

विज्ञापन

ईसी के 10 कोर्स को एसी ने 15 में तब्दील किया
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) ने आगामी शैक्षणिक सत्र में सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिले के लिए पिछले साल की तरह ही इस साल भी स्नातक प्रोग्राम के 10 कोर्स ही चयनित किये थे। हालांकि अकादमिक परिषद की पिछले हफ्ते आयोजित बैठक में यूजी के10 कोर्स से बढ़ाकर 15 कर दिए हैं। फिलहाल, ईसी ने उन सभी कोर्स को सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिले देने को मंजूरी दी है, जिसमें इंटरव्यू के बिना भी दाखिला हो सकता था। वहीं, स्नातकोत्तर में पांच प्रोफेशनल कोर्स में सीयूईटी पीजी 2023 की मेरिट से सीट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed