{"_id":"30c2c5c95cd8f225594e15b8032ac631","slug":"ctet-exam-has-postponed-in-jammu-due-to-flood-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 21 को नहीं होगा सीटीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 21 को नहीं होगा सीटीईटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजबिलटी टेस्ट) परीक्षा 21 सितंबर को जम्मू और कश्मीर में नहीं होगी।
विज्ञापन
राज्य में आई बाढ़ से वहां बिगड़े हालात को देखते हुए सीबीएसई ने फिलहाल यह परीक्षा जम्मू-कश्मीर सेंटर के लिए स्थगित कर दी है। बोर्ड वहां के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की नई तिथि की घोषणा जल्द ही करेगा।
सीटीईटी की परीक्षा 21 सितंबर को देश भर में होनी है। जम्मू-कश्मीर में इस परीक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, बाईपास चौक, श्रीनगर में सेंटर बनाया गया था।
विज्ञापन
इन सेंटरों में पेपर-1 के लिए रोल नंबर 03500309-03500400, पेपर-2 के लिए रोल नंबर 03500001-03500244 और दोनों पेपर के लिए रोल नंबर 03500245-03500308 के उम्मीदवारों की परीक्षा निर्धारित थी।
विज्ञापन
श्रीनगर सेंटर पर परीक्षा देने वाले इन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपडेट के लिए सीटीईटी वेबसाइट www.ctet.nic.in को देखते रहें।