{"_id":"5f96d39f8ebc3e75017f7624","slug":"crpf-jawan-shot-himself-with-his-service-weapon-near-pakistan-high-commission-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पाकिस्तान हाई कमीशन के पास सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, एम्स में चल रहा है इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पाकिस्तान हाई कमीशन के पास सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, एम्स में चल रहा है इलाज
Mon, 26 Oct 2020 07:18 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में पाक उच्चायोग के पास सीआरपीएफ के जवान को संदिग्ध हालत में गोली लगने का मामला सामने आया है। जवान को छाती में गोली लगी है। जवान को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देर रात तक उनका ऑपरेशन जारी रहा। जवान की हालत खतरे में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान ने खुद को गोली मारी है, हालांकि नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सोमवार देर शाम तक जवान के बयान नहीं हो पाए थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे सूचना मिली थी कि चाणक्यपुरी इलाके में पाक उच्चायोग के पास सीआरपीएस की बैरक में सिपाही डी. रामबाबू(35) ने खुद को सीने में गोली मार ली है।
विज्ञापन
घटना के समय रामबाबू अपनी बैरक में अकेले थे। इंसास रायफल उनके पास ही पड़ी मिली है। मूलरूप से आंध्रप्रदेश निवासी रामबाबू 18 तारीख से यहां तैनात थे। रामबाबू के बयान होने के बाद ही पता लग पाएगा कि रायफल से गोली कैसे चली थी। रामबाबू ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटनावश गोली चली है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
Today around 3.30 pm, a CRPF Jawan shot himself with his service weapon near Pakistan High Commission in Delhi. He was sent to AIIMS Trauma centre by his colleagues & is currently being operated upon. Further inquiry is going on: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 26, 2020