फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal wanted in Meerut murder case arrested after encounter

Delhi NCR News: मेरठ समेत अन्य केंद्रों के लिए मेरठ में हत्या में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

- मेरठ में पीडि़त के सीने में गोलियां मारने की बनाई थी वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ, यूपी में हत्या के मामले में वांछित आरोपी हमजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पीडि़त को उसके सीने में गोलियां मारने की वीडियो बनाई थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, तीन कारतूस और रानी बाग थाना क्षेत्र से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि राधने वाली गली, ऊंचा सिद्दीकी नगर, लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी आदिल को उसके घर से उठाकर पास के एक जंगल में ले जाया गया। वहां उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मेरठ के लोहिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में पीडि़त को पिस्तौल से सीने में तीन बार गोली मारी गई थीं। हैरानी की बात है कि यह वारदात को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया था और 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आरोपी हमजा की पहचान मुख्य बदमाश के रूप में हुई थी। वह तब से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मेरठ निवासी फरार बदमाश हमजा के बारे में एक सूचना मिली। पुलिस टीम ने आधी रात के आसपास आरोपी को डीडीए जल बोर्ड बिल्डिंग, रोहिणी के पास एक स्कूटी पर जाते देखा। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में उसकी स्कूटी सड़क पर फिसल गई। भागने का कोई रास्ता न पाकर आरोपी ने पुलिस टीम पर पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एसआई अंशु कादियान और हवलदार महिपाल ने अपनी सर्विस पिस्टल से एक-एक राउंड गोली चलाई। एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। उसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर दोस्त की हत्या की थी
आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त आदिल की सीने में करीब से तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में उसने एक वसी नामक व्यक्ति पर भी फायरिंग की थी। इसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था। कुछ दिन पहले उसके करीबी सहयोगी जुल्कमार को मेरठ पुलिस के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि वह मौके से भागने में सफल रहा और तब से फरार था। आरोपी हमज़ा एक कुख्यात बदमाश है और वह हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed