{"_id":"6a11bb450ff5135970090966","slug":"criminal-arrested-for-robbing-businessmans-family-after-taking-them-hostage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-137599-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
तुगलक रोड़ में शराब कारोबारी के घर में बंधक बनाकर डकैती का मामला-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के अति सुरक्षित तुगलक रोड में शराब कारोबारी अशोक चावला के परिवार को बंधक बनाकर मारपीट व डकैती डालने वाले एक डकैत निहाल हसन उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी तुगलक रोड के डकैती मामले समेत में 20 जघन्य मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले घर में रखे गए नौकर समेत कई आरोपियों को तुगलक रोड थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि तुगलक रोड पर शराब कंपनी के मालिक अशोक चावला के गोल्फ कोर्स इलाके में उनकी कोठी में डकैती के संबंध में एक पीसीआर कॉल 17 अप्रैल, 2026 को रात करीब 8:30 बजे मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने चार-पांच दिन पहले सुशील को बतौर घरेलू रखा। उसने अपनी पांच-छह साथियों को घर में बुला लिया। आरोपी घर में घुसे, पीड़ितों को बंधक बनाकर धमकाया और गहने, कीमती सामान और कुछ नकदी लूट ली। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। तुगलक रोड थाना पुलिस ने तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया, जबकि निहाल हसन उर्फ संजय समेत बाकी आरोपी फरार थे। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विनय कुमार की टीम को बाकी आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।