{"_id":"a823eec52f5426f080632292b40aa466","slug":"youths-killing-hurled-roadside-disclosure-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारकर सड़क किनारे फेंका, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारकर सड़क किनारे फेंका, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 19 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव झंडेवालान के पास सड़क के किनारे मिला। कुछ युवकों ने उसे रात में दुकान से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विजय गुप्ता (19) सपरिवार मटका वाली गली में रहता था। परिवार में उसके पिता संत कुमार गुप्ता, मां कंचन, बड़ा भाई अतुल और एक बहन है। विजय, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले अपने मामा रविंद्र के साथ काम करता था। बुधवार रात विजय दुकान पर था। इसी दौरान कुछ युवक उसे खाना खाने के बहाने अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह तक विजय के घर नहीं पहुंचा। उसके बाद परिवार वाले विजय की तलाश शुरू की। परिवार वाले पुलिस से इसकी शिकायत करने पहुंचे। जहां पुलिस ने बताया कि रात में एक युवक जख्मी हालत में झंडेवालान के पास मिला था। जिसे पुलिस ने लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर परिवार वालों को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। शव देखने के बाद परिवार वालों ने उसकी पहचान विजय के रूप में की। उसकी चाकू गोदकर हत्या की गई थी। विजय के मामा के बयान पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।