{"_id":"59a56f034f1c1b1d278b463e","slug":"youth-went-to-immerse-ganapati-drown-up-in-yamuna-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति विसर्जन करने गया युवक, यमुना में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणपति विसर्जन करने गया युवक, यमुना में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
drown
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशोत्सव की समाप्ति पर रविवार शाम मूर्ति विसर्जन करने गया एक युवक निवासी गणपति कॉलोनी रौशन नगर यमुना नदी में डूब गया। सोमवार शाम उसका शव घटनास्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर यमुना में उतराता हुआ पाया गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गणेशोत्सव पर सोमयो रंजन ने अपने घर में गणपति की मूर्ति स्थापित की थी। रविवार शाम परिवार के लोग विसर्जन करने के लिए मूर्ति लेकर बसंतपुर के पास यमुना नदी पहुंचे थे। सोमयो यमुना नदी में आगे तक बढ़ गया। उसके पीछे पिता रमेश चंद्र सिंह, चाचा और परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
अचानक पानी की बड़ी लहर आई और सभी असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े। अन्य लोग तो तैरना जानते थे इसलिए संभलते हुए बाहर निकल आए। बाहर आने पर पाया कि सोमयो नहीं है। परिवार वालों ने उसे ढूंढने का काफी देर प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दमकल के गोताखोरों ने देर शाम तक सोमयो रंजन को तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बसंतपुर से करीब 13 किलोमीटर दूर मंधावली गांव के पास लोगों ने सोमवार शाम यमुना नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। बल्लभगढ़ पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख मृतक की पहचान सोमयो रंजन के रूप में की। नवीन नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।