{"_id":"883e654d4dfa96d86e8f19e7f73a2e8c","slug":"youth-offending-photo-posted-on-facebook-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फेसबुक पर डाले आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फेसबुक पर डाले आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट फेसबुक पर एक प्रमुख धार्मिक स्थल से संबंधित आपत्तिजनक फोटो डालने पर संजय नगर सेक्टर-23 निवासी एक युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ महाराष्ट्र के कुरंदवाड़ थाने में एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संजय नगर के जे-1 (एचआईजी) में रहने वाले मोमराज चौधरी के बेटे अनिल चौधरी ने एक सप्ताह पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डाल दिए थे।
इस पर महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने वहीं के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धार्मिक भावनाएं भड़काने और साइबर क्राइम की धाराओं में दर्ज रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र पुलिस सोमवार को गाजियाबाद के कविनगर थाने पहुंची।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने संजय नगर पहुंच आरोपी युवक अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि युवक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। युवक को गिरफ्तार करने पहुंची महाराष्ट्र पुलिस अब युवक को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है।