फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth murdered bodies dumped in the stomach with sharp weapons attacked

युवक की हत्या कर शव फेंका, पेट में धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies dumped in the stomach with sharp weapons attacked
Crime Scene

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के चौगानपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के हाथ पर बिशंबर सिंह यादव लिखा हुआ था। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के पेट पर तेजधार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ईकोटेक-3 थाना पुलिस को चौगानपुर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव जंगल में पड़ा हुआ था। 
युवक ने चेक की शर्ट और ब्लू पैंट पहनी हुई थी।

युवक की आयु लगभग 25 वर्ष बताई गई है। युवक के पेट पर तेजधार हमले के निशान थे औैर मौके पर रक्त भी पड़ा हुआ था। अंदेशा जताया जा रहा था कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की जेब या मौके से पुलिस को कोई ऐेसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed