फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth killed in dispute in delhi

आपसी रंजिश में युवक की गला रेत कर हत्या

Sat, 08 Jul 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
youth killed in dispute in delhi
हत्या

नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। हमलावर ने मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर मार-मार कर कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त भगत(37) के रूप में हुई है।    

विज्ञापन

   
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रामदेव चौक के पास खाली मैदान में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेता गया है। शव के पास ही खून से सना पत्थर रखा हुआ था। इस पत्थर के जरिए हमलावर ने उसके चेहरे को कुचलने की कोशिश की थी।       
विज्ञापन


बाद में मृतक की शिनाख्त नरेला के मामुरपुर निवासी भगत(37) के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि भगत नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में ऑपरेटर का काम करता था। वह पिछले 15 दिन से छुट्टी पर था। शनिवार को उसे काम पर जाना था। पुलिस अधिकारियों ने आपसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी गयी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed