फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth commits suicide after calling friend in delhi

दोस्त को फोन कर युवक ने फांसी लगाई

Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
 youth commits suicide after calling friend in delhi
suicide

शाहदरा जिले में रक्षा बंधन के दिन पत्नी से झगड़ा कर दो युवकों ने फांसी लगा ली। सीमापुरी इलाके में जितेंद्र कुमार (30) ने फांसी लगाने से पूर्व अपने दोस्त को कॉल कर इसकी सूचना दी। वहीं मानसरोवर पार्क इलाके में पत्नी से झगड़ा कर राजेश (27) ने अपनी ससुराल में ही फांसी लगा ली। 

विज्ञापन


दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ  हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीमापुरी मामले में मूलरूप से बिहार का रहने वाला जितेंद्र अपने चचेरे भाईयों के साथ किराए के मकान में रहता था। जितेंद्र के पांच-छह चचेरे भाई यहां रहते हैं। सभी इलाके की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब 8.00 बजे जितेंद्र की पत्नी का फोन आया। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर जितेंद्र नाराज हो गया। उसने अपने दोस्त को फोन किया और फैक्टरी जाकर आत्महत्या करने की बात की। इधर जितेंद्र के दोस्त ने उसके भाईयों को कॉल की। जब तक भाई वहां पहुंचे तब तक जितेंद्र फैक्टरी में फंदे से लटक चुका था। फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं मानसरोवर पार्क मामले में राजेश परिवार के साथ सी-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। सोमवार को रक्षा बंधन पर वह अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके गली नंबर-6, हरदेवपुरी, एमएस पार्क आया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद राजेश की पत्नी अपनी मां के साथ बुआ के घर चली गई। 


इधर राजेश ने अपनी ससुराल में ही फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी जब वहां पहुंची तो उसने पति को फंदे से लटके हुए देखा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दोनों मामलों में परिवारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed