फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth beaten policemen in noida

यूपी में गुंडागर्दी चरम पर : युवकों ने दरोगा से की हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Sun, 31 Jul 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 31 Jul 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
youth beaten policemen in noida

कमर्शियल बेल्ट में शुक्रवार रात नशे में पांच युवकों ने एक दरोगा पर रौब जमाते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर युवकों ने हाथापाई करके दरोगा की वर्दी फाड़ दी। दरअसल, युवकों ने स्कूटी चोरी होने की सूचना दी थी और पुलिस पर देरी का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अल्फा एक कामर्शियल बेल्ट में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से शुक्रवार रात स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। कासना थाना की पीसीआर नंबर-61 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसमें दरोगा महेंद्र सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी तैनात था। वहां नशे में खड़े युवकों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पांच युवकों ने दरोगा से हाथापाई शुरू कर दी और वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा से मारपीट का मामला 100 नंबर पर फ्लैश होने के बाद पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवकों को पकड़कर कासना कोतवाली ले आई।

शनिवार सुबह दरोगा महेंद्र सिंह ने घोड़ी बछेड़ा निवासी अमित, आकाश, अंकित, मूलचंद व रविंद्र के खिलाफ कासना थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

कासना थाने में नेताओं का लगा जमावड़ा

youth beaten policemen in noida
Demo - फोटो : अमर उजाला

पांचों आरोपियों को छुड़ाने के लिए शनिवार सुबह से ही कासना थाने पर 25 से 30 गाड़ियों में ग्रामीण और लोकल नेता आ पहुंचे। इस दौरान लगातार आलाकमान से लेकर थाना स्तर तक सिफारिश के लिए फोन की घंटी घनघना रही थी। आखिरकार मारपीट में धारा 323 के तहत मामला दर्ज करने की जगह पुलिस ने सरल धारा 151 (शांति भंग) लगा दी।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीसीआर मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी नशे में धुत थे। शनिवार सुबह आरोपियों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। - धनंजय मिश्र, प्रभारी थाना कासना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed