घर में थी बहन की शादी, भाई ने किया मुंह काला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक युवक ने 11 साल की बच्ची का घर से सोते हुए अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रात में बच्ची को गायब देख परिजन दंग रहे गए और उन्होंने आसपास के देखा तो बच्ची पड़ोस के खेत में बेहोश मिली। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
बच्ची के बयान के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बड़ी बात यह है कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है उसकी बहन की बारात आई हुई थी और उसी समय उसने घटना को अंजाम दिया था।
सोते समय किया किडनैप
पुलिस ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव मंगलवार को एक युवती की बारात आई हुई थी। पड़ोस में रहने वाले एक दंपत्ति की 11 साल की बेटी रात 12 बजे अचानक गायब हो गई।
परिजनों ने उसे तलाश किया तो वह पड़ोस के खेत में बेहोश मिली और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे होश आया तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया।
पीड़ित बच्ची का आरोप है कि जिस युवती की शादी हो रही थी। उसी के भाई ने उसे सोते हुए घर से अपहरण कर लिया था और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ वसीम खान का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल में हो गई है अब तो आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।