{"_id":"59172a8f4f1c1b1736850855","slug":"youngman-died-by-friends-beating-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों की पिटाई से युवक की मौत, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों की पिटाई से युवक की मौत, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद नगरी इलाके में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद अपने दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रंजीत कुमार (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी दोस्त दीपक, छोटू और गौरव फरार हैं। नगर नगरी थाना पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रंजीत परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता लख्मीचंद, मां ज्योति देवी, तीन भाई व दो बहनें हैं। रंजीत नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गत 29 अप्रैल को रंजीत अपने दोस्त दीपक, छोटू और गौरव के साथ बी-3 शादी में गया था।
विज्ञापन
शादी समारोह से निकलकर चारों एक पार्क में बैठकर शराब पीने लगे। इस बीच किसी बात पर तीनों आरोपियों ने रंजीत को पीटना शुरू कर दिया।