फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young men tried to abduct a woman near aiims.

महिला को कार में खींचने की कोशिश!

Tue, 30 Sep 2014 08:34 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
young men tried to abduct a woman near aiims.

दिल्ली में एम्स के सामने महिला को कार में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस प्रयास के दौरान महिला घायल हो गई और उसे कई जगहें चोटें आई हैं।

विज्ञापन


महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला का काफी दूर से पीछा भी कर रहे थे। कार में सवार युवकों में से महिला एक युवक को जानती है। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
32 वर्षीय महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पति शराब पीने का आदि है और कोई कामधंधा नहीं करता है। महिला कनॉट प्लेस इलाके में नौकरी करती है। यहां पर महिला की एक युवक से दोस्ती हो गई थी। जब युवक की शादी हो गई तो महिला की उससे दोस्ती खत्म हो गई। आरोपी युवक महिला से दोबारा दोस्ती करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में खींचा तो सड़क पर गिर पड़ी महिला

young men tried to abduct a woman near aiims.

महिला सोमवार रात को जब ऑटो से अपने घर लौट रही थी तो आरोपी ने अपनी आई-10 कार से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार में उसके दो दोस्त भी सवार थे। आरोपी युवक ने लीला होटल के पास ऑटो को रुकवाने की कोशिश की और ऑटो में टक्कर भी मारी।


महिला एम्स के पास ऑटो से उतर गई। आरोपियों ने एम्स के बाहर जाने के गेट नंबर-1 के सामने महिला को अपनी कार में खींचने का प्रयास किया। खींचने के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि महिला की हालत ठीक है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। महिला महिला के बयान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed