{"_id":"f885f853101c540ec50c58158c5e307e","slug":"young-man-tries-to-rape-of-a-minor-girl-in-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने चलती कार में छात्रा से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट के बहाने चलती कार में छात्रा से रेप की कोशिश
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार सुबह लिफ्ट देने के बहाने वैन चालक ने आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। वैन नहीं रोकने पर छात्रा ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी जिंदपुर इलाके में रहती है। रविवार सुबह दस बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान मुखमेलपुर निवासी अजय (32) वैन लेकर वहां आया।
विज्ञापन
पढ़ें: झाड़ियों में घसीट कर लूट ली बुजुर्ग महिला की अस्मत
विज्ञापन
किशोरी की उससे जान पहचान थी। अजय ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। वैन में दो लोग बैठे थे। वह अगली सीट पर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों लोग उतर गए। किशोरी का आरोप है कि इसके बाद अजय ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
उसने विरोध करते हुए वैन रोकने के लिए कहा, लेकिन अजय ने वैन नहीं रोकी। इस पर उसने वैन का गेट खोलकर छलांग लगा दी। लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।