फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man tries to commit suicide in court

लड़की के लिए कोर्ट परिसर में खाया जहर

Fri, 25 Jul 2014 12:38 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
young man tries to commit suicide in court

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में एक युवक ने दूसरी मंजिल पर फिनाइल की गोलियां खा कर अपनी जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


हालांकि पिता ने युवक को बेहोशी की हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवक ने अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी की थी। लेकिन लड़की वाले उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसी से युवक दुखी था। युवक का आरोप है कि लड़की वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

दो साल साल से चल रहा था अफेयर

young man tries to commit suicide in court

मामला नहर पार स्थित दुर्गा बिल्डर क्षेत्र की श्याम कॉलोनी का है। यहां 24 वर्षीय संजय अपने परिवार के साथ रहता है। संजय के पिता राम शरण ने बताया कि उन्हें संजय बृहस्पतिवार दोपहर सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिला।

उन्होंने उसे तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें पता लगा कि संजय ने फिलाइल की गोलियां खा ली हैं। संजय की जेब से एक गोली निकली।

संजय ने बताया कि वह सराय ख्वाजा स्थित एक कंपनी ने प्राइवेट नौकरी करता है। उसका श्याम कॉलोनी निवासी एक लड़की से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जुलाई को उसने कोर्ट परिसर कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। लेकिन वहां से उसे पता लगा कि मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को जबरन उठा ले गए घरवाले

young man tries to commit suicide in court

इसके बाद संजय लड़की को 22 जुलाई की शाम को लेकर दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर गया और वहां शादी कर ली। संजय का आरोप है कि इस दौरान लड़की वालों का पता लग गया और वह कालका जी पहुंच कर लड़की को जबरन उठा लाए।

संजय का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह उसके पास लड़की के भाई का फोन आया था कि वह उसे मार देंगे। इसके बाद परेशान हो कर संजय कोर्ट परिसर शादी का सर्टिफिकेट लेने पहुंचा और उसने फिनाइल की 3 गोली खा लीं।

जिन्हें वह पहले से ही लेकर आया था। संजय का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा था, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed