{"_id":"859b24d0deeb82c1167f7fa8a58e0520","slug":"young-man-shot-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बेरहमी से हत्या, लाश को मारते रहे गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की बेरहमी से हत्या, लाश को मारते रहे गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के फर्रूखनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी नत्थे खां में एक युवक की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से कारतूस के खोल समेत छर्रे भी मिले हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस की फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके सिर, सीने और हाथ-पैर में 13 गोलियां मारी गई थीं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बीती शाम गढ़ी नत्थे खां-बानी गांव के पास सुनसान रास्ते पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर से 13 गोलियां मिली हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। युवक की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस की फॉरेसिंक एक्सपर्ट की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर कई सुराग जुटाए।
पुलिस हत्या को आपसी रंजिश का मामला मान रही है। फर्रूखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हीरासिंह के अनुसार मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।