फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man rapes a girl

दो बहनों पर भाई से रेप करवाने का आरोप

Mon, 31 Mar 2014 08:33 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Young man rapes a girl

युवती का आरोप है कि पांच माह पहले भोलू ने उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि शादी के बाद जो जमीन हिस्से में आएगी वह उसके नाम कर देगा।

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान शादी की बात करते हुए भोलू ने रीमा (काल्पनिक नाम) से दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

जब रीमा ने यह बात भोलू के भाई, भाभी व बहन को बताई तो सभी ने शादी करवाने का आश्वासन दिया लेकिन गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे।

आरोपी के बहनों ने जबरन कराया गर्भपात

Young man rapes a girl

जब रीमा ने भोलू की करतूत के बारें में उसकी बहनों को बताया तो उन्होंने बड़ी चालाकी से रीमा को भाई के साथ शादी करा देने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में गर्भपात कराने के बाद शादी की बात करने लगीं।

जब रीमा ने इस बात से इनकार कर दिया तो 10 मार्च को भोलू व उसकी बहन कृष्णा और सोनू उसे जबरन कार में बैठा कर फरीदाबाद के सेक्टर-7 में एक क्लीनिक पर ले लाए और गर्भपात करवा दिया।

तब से रीमा गांव भैंसरावली में भोलू के घर पर ही रह रही थी। पीड़ित लड़की का आरोप है कि अब भोलू उससे शादी नहीं करना चाहता है और उसे घर से बाहर निकालने के लिए मारता-पीटता है। रीमा ने परेशान हो कर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद का है मामला

Young man rapes a girl

फरीदाबाद के थाना तिगांव में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है।

पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक व उसकी दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रीमा अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद के लोनी में रहती है।

उसने थाना तिगांव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव भैंसरावली में भोलू नागर रहता है। भोलू के भाई की शादी लोनी में हुई है। वहीं पर उसकी भोलू से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed