{"_id":"5744ae4a4f1c1b756269095d","slug":"young-man-of-nepal-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक ने पंखे से लटक कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक ने पंखे से लटक कर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुशांत लोक क्षेत्र के सेक्टर-42 में एक नेपाली युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह यहां प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नेपाल के बेडी बाल्टा इलाके का रहने वाला कृष्णा सेक्टर-42 स्थित प्रॉपर्टी डीलर मनोज के ऑफिस में नौकरी करता था। वह ऑफिस के ही ऊपर वाले हिस्से में रहता था। मनोज के न रहने पर वहीं ऑफिस को संभालता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि सोमवार को मनोज जब ऑफिस से घर गए थे तो उस समय तक कृष्णा ठीक था, लेकिन रात में उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह मंगलवार सुबह ऑफिस पहुंचे तब इस मामले का पता चला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक शव के पास से शराब की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन