{"_id":"9ac64f0994e1cf98570eac9ebb8ca94a","slug":"young-man-got-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बुरी तरह पीटा फिर दबा दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बुरी तरह पीटा फिर दबा दिया गला
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शकरपुर इलाके में मंगलवार शाम एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त भागीरथ (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शुरूआती जांच के बाद पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टीचर से शिकायत करने का इतना बुरा अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से टीकमगढ़, मध्यप्रदेश का रहने वाला भागीरथ अकेला शकरपुर इलाके में रहता था। यह विकास मार्ग स्थित हीरा स्वीट्स के पास निर्माणधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था।
मंगलवार रात को वहां कुछ लोगों से भागीरथ का झगड़ा हो गया। आरोपियों ने बुरी तरह पिटाई लगाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
गंभीर हालत में बिल्डर ने भागीरथ को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस को घटना स्थल से खून से सने भागीरथ के चप्पल मिले हैं।