फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man got dead in ip stadium

दोस्तों के साथ गया था मंदिर, सुबह मिली लाश

Tue, 22 Apr 2014 07:37 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
young man got dead in ip stadium

दिल्ली के आईपी स्टेट इलाके में रहस्यमय हालात में हालत में एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त श्याम अग्रवाल (25) के रूप में हुई है। श्याम के पिता पूर्वी दिल्ली के बड़े किराना व्यवसायी हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात को वह अपने चार दोस्तों के साथ बाइक से कोसी, यूपी स्थित शनि मंदिर दर्शन के लिए निकला था। रविवार सुबह उसका शव आईजी स्टेडियम के पास से मिला।

जांच के दौरान पता चला है कि मंदिर जाने के बजाए श्याम ने दोस्तों संग लक्ष्मी नगर में देर रात तक पार्टी की थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने श्याम के तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक अभी फरार है।

विज्ञापन

डेड बॉडी मिली पर मंहगी बाइक नहीं

young man got dead in ip stadium

पुलिस के मुताबिक श्याम अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर के राजगढ़ कॉलोनी में रहता था। झील इलाके में उसके पिता की किराना की दो होलसेल की दुकानें हैं। मनमोहन के तीनों बेटे अपने पिता के साथ दुकानों पर बैठते हैं।

मनमोहन ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे श्याम ने उनसे पांच हजार रुपये लिए और दोस्तों संग बाइक से कोसी मंदिर जाने की बात कही। देर रात उसकी छोटे भाई से बात भी हुई।

वहीं रविवार सुबह पुलिस को आईजी स्टेडियम गेट नंबर-16 के पास बने शौचालय के नजदीक श्याम का शव मिला। उसके कंधे, दोनों टांग, दांत टूटने के अलावा शरीर पर खरोचों के निशान थे। श्याम के पास से उसका मोबाइल और पर्स में डीएल व 50 रुपये मिले। मौके पर श्याम की महंगी बाइक भी नहीं मिली।

रात में हुई थी बियर पार्टी

young man got dead in ip stadium

पुलिस ने लक्ष्मी नगर स्कूल ब्लॉक में रहने वाले श्याम के दोस्त राहुल, अभिषेक और सोनू को पूछताछ के लिए बुलाया। दोस्तों ने बताया कि शनिवार को उन लोगों ने कोसी न जाकर लक्ष्मी नगर में एक दोस्त के घर बियर पार्टी की। आखिरी बार उसके सैमसंग एस-4 मोबाइल से शनिवार रात 1:57 पर फोटो खींची गई। फोटो में उसके चारों दोस्त बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद तड़के करीब 3:30 बजे श्याम अभिषेक नामक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस चला गया। पुलिस को न तो अभिषेक मिला है और न ही श्याम की बाइक मिली है। पुलिस ने श्याम के दोस्तों से पूछताछ करने के अलावा अभिषेक की तलाश कर रही है।

पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि आईजी स्टेडियम के पास सलीमगढ़ फ्लाईओवर से हादसे के दौरान नीचे गिरने की वजह से श्याम की मौत की संभावना है।

विज्ञापन

आखिर क्या है इस मौत का राज?

young man got dead in ip stadium

भले ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी श्याम की मौत के पीछे हादसे की आशंका जता रहे हैं लेकिन परिवार उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश बता रहा है। श्याम के भाई ने आरोप लगाया कि हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश की गई।

श्याम के पिता मनमोहन ने बताया कि शनिवार रात को 11:47 बजे श्याम ने अपने बड़े भाई राम के मोबाइल पर कॉल की थी। उसने बताया था कि वह रास्ते में है, उसके साथ एक दोस्त भी है।

श्याम ने उस समय अपनी मां से भी बात कर घर आकर खाना खाने की बात की थी। इसके बाद देर रात को 1:48 बजे श्याम ने मोहित के मोबाइल पर फोन कर जल्द घर आने की बात कही। उसने बताया था कि आ गया है और सीपी पान खाने के लिए जा रहा है।

कई सवाल है अनसुलझे

young man got dead in ip stadium

इसके बाद परिवार रात भर श्याम से बात करने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसका मोबाइल नॉट रीचेबल आता रहा। परिवार रात भर इंतजार करता रहा और सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें श्याम की मौत की खबर मिली।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर पर हादसे के बाद श्याम उछलकर पार्क में आकर गिरा होगा। लेकिन श्याम की दोनों टांगें, कंधे, दांत कैसे टूटे। अगर वह इतनी ऊपर से नीचे गिरा तो उसके सिर पर चोट क्यों नहीं लगी

पार्क में उसके घसीटने के निशान भी मिले हैं। शव से उसका उतरा हुआ जूता काफी दूर मिला। इसके अलावा उसकी बाइक, पांच हजार रुपये गायब मिले। परिवार इन सब सवालों के जवाब ढूंढने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed