{"_id":"d01d75663150b3fc91125970355c6b0d","slug":"young-man-got-beaten-in-his-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक को पड़ोसियों ने छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक को पड़ोसियों ने छत से फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के बरौला में पत्नी को मायके छोड़ने गए युवक को पड़ोसियों ने छत से नीचे फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे सेक्टर-41 के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, दो फरार हैं।
विज्ञापन
न्यू कोंडली, दिल्ली निवासी रामवीर हरियाली तीज के मौके पर पत्नी रिचा को बरौला स्थित मायके छोड़ने आया था। जहां पड़ोस में मूलरूप से मथुरा निवासी देव और पवन चौधरी रहते हैं।
विज्ञापन
रामवीर की पत्नी रिचा ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार रात देव और पवन ने उसके पति को मोबाइल पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया गया है कि पवन और देव ने शराब पी रखी थी और उन्होंने अपने साथियों के साथ रामवीर को मारापीटा। इसके बाद रामवीर को छत से नीचे फेंक दिया।
उसके सिर में गंभीर चोट लगी और पैर की हड्डी भी टूट गई। सेक्टर-49 पुलिस ने पवन और देव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।