फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   young man entered in the fire, extract burn cylinder

आग में घुसा युवक, जलता सिलेंडर बाहर निकाला

Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
young man entered in the fire, extract burn cylinder

भंगेल के बाल्मीकि मोहल्ला में सोमवार रात में एक बड़ी आग की घटना होने से बच गई। भीड़भाड़ वाली जगह में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। धूंधूं-करके सिलेंडर चलता देख एक युवक ने पानी से भिंगोकर बोरियां ओढ़ी और घर में लगी आग में घुस गया और चलता हुआ एलपीजी का सिलेंडर बाहर उठाया लाया।

विज्ञापन


लोगों ने मिलकर मिट्टी, बालू व पानी डालकर आग बुझा दी। मोहल्ला निवासी अनूप सिंह ने बताया कि रात करीब 8.45 पर सुधीर उपाध्याय के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी। पूरा परिवार किसी तरह से बाहर निकल आया। चूंकि आसपास के घरों में भी आग का डर था।
विज्ञापन


पास के ही मकान में रहने वाले मनोज बाल्मीकि ने पानी से भींगी बोरियां ओढ़ी और घर में जलती आग के बीच घुसकर जलता हुआ सिंलेंडर बाहर निकाल लाया। हालांकि उसके हाथ झुलस गए, जिसे लोगों ने प्राथमिक चिकित्सास दिलाई। अनूप का कहना है कि मनोज ने ऐसा पहली बार नहीं किया। वह कई बार आग की बड़ी घटनाओं का टाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। क्योंकि आग की घटना के वक्त इतनी जल्दी उसने आग पर काबू कर लिया कि फायर ब्रिगेड की पुलिस को भी बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी। सोमवार को आग बुझाने में सनी, सुंदर, राहुल, अभिषेक, राजकुमार, भागीरथ, नवाब, त्रिलोक समेत काफी लोगों का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि अगर आग भीषण रूप ले लेती तो पतली गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जाना भी संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed