फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man did suicide in gurgaon

'तुम मुझसे खुश नहीं थी, मैं दुनिया से जा रहा हूं'

Tue, 22 Jul 2014 08:40 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
young man did suicide in gurgaon

गुड़गांव में एमजी रोड स्थित ग्रांड मॉल में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


युवक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारी उसे नौकरी के नाम पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। उसने सिक्योरिटी मैनेजर के अलावा मॉल मैनेजर को भी इसका जिम्मेदार ठहराया है।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीवी के ऊपर रखा था सुसाइड नोट

young man did suicide in gurgaon

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रांड मॉल स्थित जेएमएम कंपनी में अविनाश कुमार पिछले कई सालों से नौकरी कर रहा था। सोमवार रात वह ड्यूटी खत्म कर लक्ष्मी गार्डन स्थित अपने कमरे पर आया।

देररात जब उनके पड़ोसियों ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी और बच्चे पिछले डेढ़ महीने से मायके गए हुए थे। जिसमें वह अकेले ही रह रहा था।

पुलिस को कमरे में टीवी के ऊपर एक लेटर में उसकी पत्नी के नाम लेटर लिखा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिला एक और लेटर

young man did suicide in gurgaon

उसने लेटर में लिखा-तुम मेरे से खुश नहीं थी, अब मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। पुलिस जांच में युवक के जेब से एक और लेटर मिला। जिसमें लिखा मिला कि कंपनी के अधिकारी उसे नौकरी के नाम पर मानसिक तौर पर परेशान कर रहे है।

कंपनी ने उसका एक दिन पहले ही नोएडा ऑफिस में ट्रांसफर कर दिया गया। जिससे वह काफी परेशान था। उसने कंपनी मैनेजर सुभाष, सिक्यूरिटी मैनेजर जेपी और मॉल मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया।

पूरे मामले के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना एएसआई राजेंद्र के अनुसार पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर ने दिया धोखा तो लगाई फांसी

young man did suicide in gurgaon

वहीं, मनोहर नगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर उसने अपने चार बिजनेस पार्टनर पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मनोहर नगर में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुभाष वर्मा पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। सोमवार को वह अपने फर्स्ट फ्लोर स्थित घर में पहुंचा और कमरे में फांसी लगा ली।

लाखों के लेनदेन का है मामला

young man did suicide in gurgaon

पत्नी ने जब कमरे में उसे लटकता देखा तो अपने जेठ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की जांच पड़ताल में युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला।

जिसमें उसने लिखा कि डेढ़ साल पहले किए बिजनेस में उसके चार पार्टनर अनिल, प्रीति, अजय और इंदू नामक महिला ने उसे धोखा देते हुए 32 लाख रुपये का लेनदेन रोक दिया। बिजनेस में घाटा लगने के बाद सभी उसे छोड़कर चले गए। जिसके बाद से वह लगातार परेशान था।

मृतक के भाई दिनेश वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई बुद्धिप्रकाश के अनुसार इस संबंध में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed