फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man commit sucide

गार्ड रोकता रहा पर युवक ने लगा ली फांसी

Sun, 20 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 20 Nov 2016 12:46 AM IST
सार

फेज-दो में युवक ने पेड़ से लटकर की आत्महत्या
सुरक्षा गार्ड ने आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की

विज्ञापन
young man commit sucide
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के डी पार्क  में एक युवक ने शनिवार सुबह पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। पास की कंपनी के एक  सुरक्षा गार्ड ने दूर से आवाज देकर उसे रोका, लेकिन जब तक वह पेड़ के पास पहुंच पाता उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक की जेब से आधार कार्ड और फोन नंबर की पर्ची से उसकी पहचान की। फेज-दो कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह हौजरी कांप्लेक्स स्थित डी पार्क में एक युवक पेड़ पर चढ़ रहा था।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाया, लेकिन युवक ने गमछे से गले में फंदा बनाया और पेड़ की डाली पर डालने लगा। यह देखकर सुरक्षा गार्ड ने फिर शोर मचाया और उसे बचाने के लिए भागा, जब तक गार्ड पास आता युवक ने पेड़ से नीचे छलांग लगा दी और उसकी चंद मिनट में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड मौके पर पहुंचा तो उसका दम निकल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और उसकी जेब से मिले आधार कार्ड एवं फोन नंबर की पर्ची से पहचान मध्यप्रदेश के मंडोला निवासी दीपचंद मराड़ी (25) के रूप में की। दीपचंद छह माह पहले ही नौकरी के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed