{"_id":"1865012a8ec01b0a5078b992e81fdd2c","slug":"young-man-carrying-a-bottle-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक के पेट में घोंपी बोतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में युवक के पेट में घोंपी बोतल
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन नदी में नहाने गए युवक के पेट में मामूली कहासुनी के दौरान दूसरे युवक ने टूटी बोतल घोंप दी। घायल अवस्था में उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अर्थला के बालाजी विहार में रहने वाला ताहिर निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ताहिर हिंडन में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। हिंडन नदी पर पहुंचा ही था कि उसकी वहां मौजूद सोनू पटेल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात हाथापाई तक पहुंच गई तो सोनू ने पास ही पड़ी बीयर की एक टूटी बोतल उठाकर ताहिर के पेट में घोंप दी। ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सोनू को पकड़ लिया और ताहिर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताहिर की मां नगीना की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।